डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सनराइज बना विजेता

बिहार के कुर्मा टीम को आसानी से हराया

रविवार को महागामा प्रखण्ड अंतर्गत मौलाना अबुल कलाम हाट मैदान हीरकरहरिया में अंसार क्रिकेट क्लब के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया. क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी आरिफ आलम, मिन्हाजुल हक, अशिमुल हक आदि ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया था. क्रिकेट का फाइनल मुकाबला सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा बनाम माड़ो कुर्मा (बिहार) के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले में सनराइज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और बल्लेबाजी करने के लिए कुर्मा की टीम को आमंत्रित किया. वहीं बल्लेबाजी करते हुए कुर्मा (बिहार) की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 47 रन बनाया और अपने प्रतिद्वंद्वी टीम सनराइज को 48 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज हॉस्पिटल की टीम ने निर्धारित छह ओवर में खिताब अपने नाम कर लिया. प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा टीम को मो आरिफ आलम, हारूण पहलवान, अशिमुल हक के हाथों संयुक्त रूप से नकद 15 हजार रुपये दिया गया. वहीं उपविजेता टीम कुर्मा को 10 हजार रुपये कमेटी के समाजसेवी आरिफ, शाहरुख खान, अफ्फान अख्तर, वारिश खान के हाथों संयुक्त रूप से दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >