एसआइआर अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

बीडीओ ने दिये जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश

गोड्डा सदर प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला आगामी 30 जून से शुरू होने वाले एसआइआर अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित की गयी थी. इसमें गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 1 से 193 तक के बीएलओ एवं बीएलए-2 ने भाग लिया. कार्यशाला में मौजूद मास्टर ट्रेनरों द्वारा बीएलओ एवं बीएलए-2 को अभियान से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान गणना पत्रक को सही एवं त्रुटिहीन तरीके से भरने की प्रक्रिया समझायी गयी. साथ ही बीएलओ ऐप के माध्यम से आंकड़ों के डिजिटाइजेशन की बारीकियों, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त फॉर्मों के सटीक सत्यापन की विधि तथा सर्वर पर रियल-टाइम डाटा एंट्री करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. तकनीकी समस्याओं से निपटने के उपाय भी बताये गये.

लापरवाही नहीं बरतने का दिया निर्देश

मौके पर उपस्थित बीडीओ दयानंद जायसवाल ने सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 को संबोधित करते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि एसआइआर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि शत-प्रतिशत सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें. अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 30 जून से शुरू होने वाले अभियान को पूरी तरह पारदर्शी और सफल बनाना है, ताकि आगामी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति न रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >