धरना या बिचौलियों की बौखलाहट? जिप सदस्य के प्रदर्शन पर बीडीओ का पलटवार, कहा ब्लॉक में मनमानी नहीं चलेगी

पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने जिला परिषद सदस्य अमित भगत के नेतृत्व में हुए धरने पर पलटवार किया है. बीडीओ ने धरने को बिचौलियों की बौखलाहट करार देते हुए कहा कि ब्लॉक में ऐसे लोगों की मनमानी नहीं चलेगी.

पथरगामा : पथरगामा बीडीओ के खिलाफ प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने को लेकर मंगलवार को बीडीओ ने पलटवार किया है. पथरगामा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित भगत द्वारा बीडीओ नितेश कुमार गौतम के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. इस दौरान जिप सदस्य ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के कार्यों पर असंतोष जताते हुए सवाल उठाए.

धरने को बिचौलियागिरी पर लगाम की बौखलाहट बताया

वहीं, इस संबंध में पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम से पक्ष पूछा गया तो उन्होंने धरने को बिचौलियागिरी पर लगाम कसने की बौखलाहट करार दिया. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में दूसरों के कागजात लेकर कार्य कराने के लिए मंडराने वाले बिचौलियों की इंट्री पर लगाम लगाया गया है. इसी बौखलाहट में एक बिचौलिए के इशारे पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया गया है.

बिचौलिया मनमानी करना चाहता है : बीडीओ

बीडीओ ने कहा कि धरना कराकर बिचौलिया ब्लॉक में मनमानी करना चाहता है, जिसे प्रखंड क्षेत्र के लोग भली-भांति समझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में बिना बिचौलिए के आम लोगों का कार्य पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >