वट सावित्री व्रत पर पति की देरी से नाराज महिला ने खाया जहर

बांका के पड़रिया गांव की घटना, गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गोड्डा. वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त पर पति के समय से घर नहीं पहुंचने से नाराज महिला ने गुस्से में जहर खा लिया. घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे आनन फानन में गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. यह घटना बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की है जो गोड्डा जिले की सीमा से सटा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पड़रिया गांव निवासी पूजा देवी पत्नी राजेश कुमार ने वट सावित्री का व्रत रखा था. दोपहर के समय पूजा की तैयारियां पूरी करने के बाद वह अपने पति का इंतजार कर रही थी. पूजा देवी ने अपने पति को फोन कर जल्द से जल्द घर आने को कहा था ताकि दोनों मिलकर वट वृक्ष की पूजा कर सकें. हालांकि पति राजेश कुमार गांव में ही किसी काम में व्यस्त था और चाहकर भी समय पर घर नहीं पहुंच सका. इसी बात से नाराज होकर दोनों के बीच फोन पर ही कहासुनी हो गई. गुस्सा और नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि पूजा देवी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया. घटना के बाद बदहवास हालत में पत्नी को गोड्डा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे पति राजेश कुमार ने बताया कि वह गांव में मजदूरी का काम कर रहा था. पत्नी ने फोन कर जल्दी आने को कहा था लेकिन काम खत्म करने के चक्कर में थोड़ी देर हो गयी, उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी. अस्पताल में महिला को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर तुरंत पेट की सफाई करायी गयी. फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में बतायी जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है और परिजनों को आवश्यक सलाह दी जा रही है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >