पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन

सभी कार्यकर्ता चुनाव जनसंपर्क के दौरान बूथ स्तर तक पहुंचें

पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह ने महागामा में प्रखंड कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव कार्यालय का उदघाटन करते हुए काफी खुशी हो रही है. महागामा विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील है कि उनकी बहू को आशीर्वाद दें. इस दौरान कार्यालय परिसर में यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कांग्रेस पार्टी के कोऑर्डिनेटर राम व्यास, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रतिभा रघुवंशी, उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष इरफान काजी, कांग्रेस के महागामा विधानसभा अध्यक्ष मिनहाजुल हक, प्रभारी गुलफाम मलिक, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर खुर्शीद खान, एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, नदीम राजा, शोएब, मुस्ताक, सरफराज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव जनसंपर्क के दौरान बूथ स्तर तक पहुंचें और चुनाव के दिन पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराना सुनिश्चित करें. जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि संथाल परगना की धरती पर महागामा की जनता इतिहास रचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >