गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के रूंजी उत्तरी आंगनबाड़ी केंद्र-516 में ड्यूटी के दौरान सहायिका मेरी मुर्मू को अचानक दिल का दौरा पड़ा. परिजनों के अनुसार, मेरी मुर्मू रोज की तरह केंद्र पर ड्यूटी कर रही थीं, तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं. केंद्र पर मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया. परिजनों ने मेरी मुर्मू को तुरंत ठाकुरगंगटी स्थित हरि देवी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल मेरी मुर्मू का इलाज सदर अस्पताल में चिकित्सकों की विशेष निगरानी में चल रहा है. परिजनों के अनुसार उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिवार और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है.
आंगनबाड़ी सहायिका को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा, गंभीर स्थिति में भर्ती
हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद गोड्डा रेफर
