पार्टी में नये कार्यकर्ताओं को जोड़ें : विधायक

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने अध्यक्षता की.

पोड़ैयाहाट. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने अध्यक्षता की. इसमें विधायक प्रदीप यादव उपस्थित थे. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया. विधायक ने अधिक से अधिक नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया. कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों से आमलोगों को अवगत कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन से ही जनसमस्याओं का समाधान संभव है. बैठक में अजीत महात्मा, राजेश झा, लक्ष्मण सिंह, गणेश शाह, अरुण साह, अजय शर्मा, सीताराम राय, सुमन भगत, गुरु सिंह, हरी किशोर यादव, रामू सोरेन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >