गड़का गांव से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पीड़िता खुशबू के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हुई कार्रवाई

पथरगामा प्रखंड के बिसाहा पंचायत अंतर्गत गड़का गांव निवासी कृष्णानंद कुमार को पथरगामा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ गांव की ही खुशबू देवी द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया था. पीड़िता के आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 128/25 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने बताया कि थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >