पथरगामा से अपने घर लौट रहे ऑटो के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से डुमरिया रानीपुर निवासी नरेश सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में ऑटो में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी हैं. परिजनों के अनुसार, नरेश सोरेन और दो अन्य यात्री पथरगामा से ऑटो में घर लौट रहे थे, तभी गांधीग्राम के समीप ऑटो अचानक पलट गया. हादसा इतना जोरदार था कि नरेश सोरेन ऑटो के नीचे दब गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल नरेश सोरेन को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला. परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.
ऑटो पलटने से एक गंभीर रूप से जख्मी, दो अन्य घायल
गांधीग्राम के पास हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
