ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

बेलटीकरी गांव में हादसा, सदर अस्पताल गोड्डा में चल रहा इलाज

महागामा थाना क्षेत्र के बेलटीकरी गांव में मंगलवार दोपहर ताड़ के पेड़ से फल (कोवा) काटने के दौरान एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बेलटीकरी निवासी कुंदन मांझी (पिता विजय मांझी) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि कुंदन रोजमर्रा की तरह ताड़ के पेड़ पर फल काटने के लिए चढ़ा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़ा. गिरते ही वह बेहोश हो गया और उसे गंभीर चोटें आयी. घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल युवक को रेफरल अस्पताल महगामा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया. वर्तमान में घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल गोड्डा में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बतायी जा रही है. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >