गोड्डा-हंसडीहा रेल खंड पर ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

कुरमन गांव के पास ट्रैक पर गिरने से युवक को लगी गंभीर चोटें

गोड्डा-हंसडीहा रेल खंड पर दुमका जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के कुरमन गांव के समीप पोल संख्या 29 के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेल खंड पर यात्रा कर रहा था और इसी दौरान वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवक जमुआ गांव का रहने वाला है और वह संभवतः शराब के नशे में था. अत्यधिक नशे की स्थिति में उसने ट्रेन के दरवाजे के पास अपना संतुलन खो दिया और सीधे ट्रैक के किनारे गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस फिलहाल युवक के परिजनों से संपर्क करने के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >