हनवारा हाट के समीप बुधवार संध्या एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो हनवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से वापस आ रही थी. जैसे ही यह हनवारा हाट के पास सनहोला दिशा से पहुंची, वाहन ने बच्चे को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलते ही हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. हादसे में बच्चे को हल्की चोटें आयीं. घायल बच्चे का निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित रूप से घर भेज दिया गया.
हनवारा हाट के पास सड़क हादसा, बच्चा घायल
-तेज गति से आती स्कॉर्पियो ने बच्चे को मारी टक्कर
