सड़क हादसे में धोरैया के युवक की मौत

तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी. घटना के दौरान बाइक सवार युवक पवन कुमार (28 वर्ष), तिलवारी गांव निवासी, अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पवन कुमार अपनी बहन के ससुराल रामपुर (थाना बसंतराय) जा रहे थै. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को सदर अस्पताल गोड्डा लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना तुरंत गोड्डा नगर थाना को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गयी. शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई मनोज कुमार और विष्णु कुमार ने बताया कि पवन कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार का मुख्य आधार थे. वह सिकंदराबाद में मजदूरी करते थे और होली की छुट्टियों में घर आये थे. उनकी पत्नी सोनी कुमारी (26 वर्ष) बार-बार बेहोश हो रही थी. मृतक के पास 3 वर्षीय बेटी है, जिसका सिर से पिता का साया उठ गया. धोरैया राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव गोड्डा अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

घटना की जानकारी हमलोगों को देर से मिली थी. जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक युवक को ग्रामीण गोड्डा लेकर चले गये थे. गोड्डा नगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान लिया है. फर्द बयान की कॉपी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

– रामदेव कुमार वर्मा, बसंतराय थाना प्रभारीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >