2.80 करोड़ से बनेगा दो तालाब व एक चेकडैम

विधायक ताला मरांडी ने किया शिलान्यास बोआरीजोर : रविवार को बोरियो विधायक ताला मरांडी द्वारा 2 करोड़ 80 लाख की योजना का शिलान्यास किया गया. श्री मरांडी ने बताया कि उक्त राशि से दो तालाब तथा एक चेकडैम का निर्माण कराया जायेगा. बताया कि डुमरकोल में 70 लाख की लागत से व राजबांध में 98 […]

विधायक ताला मरांडी ने किया शिलान्यास

बोआरीजोर : रविवार को बोरियो विधायक ताला मरांडी द्वारा 2 करोड़ 80 लाख की योजना का शिलान्यास किया गया. श्री मरांडी ने बताया कि उक्त राशि से दो तालाब तथा एक चेकडैम का निर्माण कराया जायेगा. बताया कि डुमरकोल में 70 लाख की लागत से व राजबांध में 98 लाख की राशि से पोखर निर्माण किया जायेगा. बोआरीजोर नदी में चेकडैम का निर्माण एक करोड़ 12 लाख की लागत से कराये जाने की बात विधायक श्री मरांडी ने कहा. निर्माण को लेकर रविवार शिलान्यास कार्य को पूरा किया गया है. पोखर व चेकडैम के निर्माण हो जाने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ओमकार साह, राजेश मंडल, अंजला सोरेन, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >