बोआरीजोर के हिजरी गांव की घटना
फुलवरिया गांव के अशोक ठाकुर ने चलायी गोली
घायल का भागलपुर मायागंज में चल रहा है इलाज
पुलिस घायल चरण का बयान लेने भागलपुर गयी
बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना के कुसुमघाटी पंचायत के महुआबथान गांव के 40 वर्षीय चरण मोहली को गुरुवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया. चरण मोहली पास के बरामद में अपने पुत्र के साथ सोया था. इस क्रम में फुलवरिया गांव के रहने वाला अशोक ठाकुर ने गोली चला दी. चरण को गोली गरदन में लगी है. इसके बाद ग्रामीण उसे महगामा अस्पताल ले गये.जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देख भागलपुर रेफर कर दिया.
घायल चरण मोहली की पत्नी तालामय मोहली ने बताया कि फुलवरिया के अशोक ठाकुर के साथ जमीन विवाद चल रहा है. रात के वक्त चरण अपने 10 वर्ष के पुत्र के साथ बरामदे पर सोया था. अशोक ने गोली चलाकर घायल कर दिया. गरदन में गोली लगने से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए भगालपुर के मायागंज में भरती कराया गया. अभी मरीज खतरे से बाहर है. पत्नी ने बयान दिया कि अशोक उसका जमीन हड़पना चाहता है. इस वजह से जान लेने के ख्याल से गोली चलाकर घायल कर दिया.
