सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा बाइक से घर जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारा धक्का महगामा : महगामा स्थित दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क हादसे में अधेड़ दियाजोरी निवासी जर्मन हांसदा (55) की मौत हो गयी. बाइक पर सवार होकर देर रात घर लौट रहे थे. इसी बीच महगामा की ओर से […]

दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा

बाइक से घर जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारा धक्का
महगामा : महगामा स्थित दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क हादसे में अधेड़ दियाजोरी निवासी जर्मन हांसदा (55) की मौत हो गयी. बाइक पर सवार होकर देर रात घर लौट रहे थे. इसी बीच महगामा की ओर से तेजी से आ रही अज्ञात वाहन के चपेट में से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महगामा रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
परिजनों को सूचना पुलिस ने दी है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों को जानकारी होते हुये गांव के कई लोग पहुंच गये.अस्पतालपरिसर में पहुंचने लगे. महगामा पुलिस ने इस मामले में भाई होपन हांसदा के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एएसआइ रमण सिंह पड़ताल में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >