रानीगंज से मिलेगा अतिरिक्त पांच रैक कोयला

एनटीपीसी में कोयला संकट के कारण कई यूनिटें बंद होने के कगार पर हैं. केंद्र व राज्य सरकार ने इस दिशा में पहल करते हुए रानीगंज से एक रैक के अलावा छह रैक कोयला भेजने की व्यवस्था की है. महगामा : राजमहल कोल परियोजना के इसीएल में भादो टोला में जमीन की परेशानी की वजह […]

एनटीपीसी में कोयला संकट के कारण कई यूनिटें बंद होने के कगार पर हैं. केंद्र व राज्य सरकार ने इस दिशा में पहल करते हुए रानीगंज से एक रैक के अलावा छह रैक कोयला भेजने की व्यवस्था की है.
महगामा : राजमहल कोल परियोजना के इसीएल में भादो टोला में जमीन की परेशानी की वजह से कोयले के उत्पादन में आयी गिरावट से एनटीपीसी फरक्का को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.
फरक्का के पास अब मात्र पांच दिनों का कोयला स्टाॅक बचा हुआ है. फरक्का के चेयरमैन ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को इस बात से अवगत करा दिया है. यह जानकारी फरक्का के अपर महाप्रबंधक बीके झा ने दी है. श्री झा ने बताया कि सोमवार से पश्चिम बंगाल के रानीगंज खदान से प्रतिदिन अतिरिक्त पांच रैक कोयले की आपूर्ति फरक्का को की जायेगी. वर्तमान में रानीगंज से फरक्का को एक रैक कोयला ही मिल रहा था.
श्री झा ने यह भी बताया कि फरक्का के पास पावर उत्पादन के लिए मात्र दो लाख पांच हजार मीट्रिक टन कोयला ही शेष है. पांच दिनों के बाद पूरी तरह से स्टॉक नील हो जायेगी. राजमहल परियोजना से जहां छह रैक कोयला प्रतिदिन की जरूरत थी घटकर मात्र एक रैक की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >