स्वास्थ्यकर्मी के घर लाखों की चोरी

अपराध. नगर थाना क्षेत्र की घटना 1.25 लाख का समान ले उड़े चोर गृहस्वामी को कमरे में किया बंद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के कझिया नदी से सटे मुहल्ले में स्वास्थ्यकर्मी के घर से मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया. करीग 1.25 लाख के सामान की […]

अपराध. नगर थाना क्षेत्र की घटना

1.25 लाख का समान ले उड़े चोर
गृहस्वामी को कमरे में किया बंद
नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के कझिया नदी से सटे मुहल्ले में स्वास्थ्यकर्मी के घर से मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया. करीग 1.25 लाख के सामान की चाेरी कर ली. गृहमालिक मृत्युुंजय सिंह ने बताया कि वे मंगलवार रात कमरे में सोये थे. सुबह उठा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया. तक जाकर वे कमरे से बाहर आये. इसके बाद घर को देखा तो सन्न रह गया. बगले वाले कमरे का सामान बिखरा पड़ा था. जेवर,वस्त्र सहित कीमती बरतन गायब थे. चोर छत से घर में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया. लॉकर सहित बक्से आदि को खंगाला. बाद में इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी. नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. चोरी की प्राथमिकी करायी जायेगी. पहले भी दो घरों हो चुकी है चोरी
तीन सप्ताह पूर्व शहर के ब्लौक फिल्ड के पास शिक्षक व जिंदल कर्मी के घर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था. वहां भी चोरों ने जेवरात सहित नकदी की चोरी की थी. इस मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है. वहीं अब स्वास्थ्यकर्मी के घर में चोरी कर चोरों ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >