गोड्डा नगर : आंधी पानी में पोल गिरने के कारण गोड्डा के पांडुबथान गांव में 36 घंटे से बिजली गुल है. बिना बिजली के इस ऊमस भरी गरमी में ग्रामीण दिन-रात गुजारने को विवश हैं. रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आयी आंधी से जिले में भारी तबाही मची थी. ग्रामीणों ने बताया कि गोड्डा कॉलेज स्थित हाट परिसर में बिजली का दो पोल उखड़ गया था. ग्रामीण नरेंद्र महतो, कुलदीप महतो, देवेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, दिनेश महतो ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गयी है.
पांडुबथान गांव में 36 घंटे से बिजली नहीं
गोड्डा नगर : आंधी पानी में पोल गिरने के कारण गोड्डा के पांडुबथान गांव में 36 घंटे से बिजली गुल है. बिना बिजली के इस ऊमस भरी गरमी में ग्रामीण दिन-रात गुजारने को विवश हैं. रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आयी आंधी से जिले में भारी तबाही मची थी. ग्रामीणों ने बताया कि गोड्डा […]

करंट लगने से बिजली मिस्त्री जख्मी
सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली मिस्त्री अधिकलाल कापरी करंट लगने से बेहोश हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने इलाज किया. ग्रामीणों ने बताया कि अधिकलाल कापरी महगामा में बिजली ऑपरेटर है. रामपुर गांव में बिजली पोल पर चढ़ कर तार दुरुस्त कर रहा था. बिजली चालू हो जाने के कारण चपेट में आकर बेहोश हो गया. दो दिन में दो बिजली मिस्त्री झुलस गया था.