गोड्डा : सोमवार को चपरासी मोहल्ला निवासी सह वरीय नागरिक मिर्जा साकीर हुसैन 75 वर्ष सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. उनके परिजनों ने बताया कि वे चपरासी मोहल्ला स्थित अपने घर से बाजार जा रहे थे. इस क्रम में वाहन संख्या जेएच02एपी/2850 ने उन्हें धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
वृद्ध को धक्का लगने के बाद मौके का फायदा उठा कर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. बाद में जुटे मोहल्लेवासियों व परिजनों ने उन्हें उसी वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल वृद्ध का इलाज किया. परिजनों में वाहन चालक के प्रति आक्रोश व्यक्त है.
