हाइटेंशन तार की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री झुलसा, रेफर

गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बुधवाचक पंचायत के सिरसा गांव मेेें बिजली ठीक करने पहुंचा मिस्त्री इकबाल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि पोल पर चढ़ने से मिस्त्री अकबर अंसारी ग्रिड से शट डाउन लेकर अपने भाई इकबाल को पोल पर चढ़ाया था. अचानक करंट लगने से मिस्त्री पोल […]

गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बुधवाचक पंचायत के सिरसा गांव मेेें बिजली ठीक करने पहुंचा मिस्त्री इकबाल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि पोल पर चढ़ने से मिस्त्री अकबर अंसारी ग्रिड से शट डाउन लेकर अपने भाई इकबाल को पोल पर चढ़ाया था. अचानक करंट लगने से मिस्त्री पोल पर लटक गया.

काफी देर तक करंट लगने के बाद झुलसता रहा. हालांकि लोगों ने इलाज के लिये मिस्त्री को ठाकुरगंगटी रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया है. पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने जेसीबी से पोल पर टंगे मिस्त्री को उतार कर इलाज कराया. जुटी भीड़ ने बताया कि ग्रिड के कर्मियों की लापरवाही से इस प्रकार की घटना हुई है. ग्रिड के पदाधिकारी व कर्मी इसके लिये जिम्मेवार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >