राजीव गांधी के योगदान को किया याद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का शहादत दिवस तसवीर पर माल्यार्पण कर किया नमन मेहरमा : प्रखंड परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के 26वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया. प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय […]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का शहादत दिवस

तसवीर पर माल्यार्पण कर किया नमन
मेहरमा : प्रखंड परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के 26वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया. प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि उनके द्वारा देश में सद्भाव, अमन चैन, कानून बनाये रखना, वंचितों, जरुरतमंदों एवं सभी वर्गों के विकास एवं कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. कहा कि उनके प्रयासों से ही देश में 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ एवं देश में सूचना तंत्र का विकास व महिला सशक्तिकरण उन्हीं की देन है.
25 मई को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के द्वारा एक जिला सम्मेलन प्रखंड के सिमानपुर पंचायत में आयोजित किया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से ऑल इंडिया कांग्रेस की पंचायती राज सशक्तिकरण सचिव मीनाक्षी नटराजन, महासचिव राजकुमार किराडू, झारखंड प्रभारी दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह के शामिल होंगे. मौके पर केदार राम, विभूति राम, धमेंद्र साह, अंजुलता देवी, मो इसलाम, विपिन राम, बलराम सिंह, गनौरी मंडल आदि उपस्थित थे.
पथरगामा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया. प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव महतो की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी गरीब मजदूरों के हक के लिए हमेशा काम करते रहे थे. देश में कंप्यूटर की शिक्षा व तकनीक को बढ़ावा उनके ही प्रयासों का परिणाम है. मौके पर विजय विद्रोही, हरि प्रसाद महतो, विजय तिवारी, सत्यजीत सिंह, सुदामा पांडेय, अभिषेक चतुर्वेदी, पीयूष झा आदि मौजूद थे.
हटायी गयी रसोइया को पुन: काम पर रखें, वरना आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >