अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

सदर प्रखंड के रमला गांव की घटना ग्रामीणों ने कुएं के पानी से बुझायी आग 10 क्विंटल धान के साथ घर के सामान जले गोड्डा : सदर प्रखंड के रमला गांव के चंद्रेश्वरी पंजियारा के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. यह घटना शनिवार देर शाम को हुई. सूचना […]

सदर प्रखंड के रमला गांव की घटना

ग्रामीणों ने कुएं के पानी से बुझायी आग
10 क्विंटल धान के साथ घर के सामान जले
गोड्डा : सदर प्रखंड के रमला गांव के चंद्रेश्वरी पंजियारा के घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. यह घटना शनिवार देर शाम को हुई. सूचना पर आसपास के लोग जुटे और कुएं आदि से पानी लेकर आग को बुझाया. आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है. गृह स्वामी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा 10 क्विंटल धान, गेहूं, वस्त्र, कुरसी आदि सामान जल कर राख हो गये वहीं जर्नादन मंडल, जगदीश पंजियारा, श्रीनिवास मांझी काे घर भी आंशिक रूप से क्षति हुई है. पीड़ितों ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है. बताया कि सूचना दिये जाने के बाद भी किसी प्रकार का मुआवजा पीड़ित परिवार को नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >