बाबूलाल मरांडी एवं प्रदीप यादव का पुतला फूंका

आक्रोश. अडाणी पावर प्लांट के समर्थन में उतरे मोतिया गांव के सैकड़ों रैयत, विधायक के खिलाफ नारेबाजी ग्रामीण संघर्ष मोरचा के बैनर तले मोतिया की सैकड़ों महिलाओं व रैयतों ने प्रदीप यादव की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग करते प्रदर्शन किया है. कहा कि विधायक के गुर्गे अडाणी पावर प्लांट को जमीन नहीं देने की […]

आक्रोश. अडाणी पावर प्लांट के समर्थन में उतरे मोतिया गांव के सैकड़ों रैयत, विधायक के खिलाफ नारेबाजी

ग्रामीण संघर्ष मोरचा के बैनर तले मोतिया की सैकड़ों महिलाओं व रैयतों ने प्रदीप यादव की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग करते प्रदर्शन किया है. कहा कि विधायक के गुर्गे अडाणी पावर प्लांट को जमीन नहीं देने की धमकी दे रहे हैं. डर से लोग रास्ता बदल-बदल कर आवाजाही कर रहे हैं. रैयतों ने शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर सामूहिक आत्मदाह करने की धमकी दी है.
गोड्डा : गोड्डा में प्रस्तावित अडाणी पावर प्लांट के समर्थन में रैयतों ने सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव का पुतला मोतिया चौक पर फूंक कर गुस्से का इजहार किया है. गुरुवार को मोतिया गांव के उच्च विद्यालय परिसर में ग्रामीण संघर्ष मोरचा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष रैयतों ने पावर प्लांट के समर्थन में नारेबाजी की. इसका नेतृत्व अध्यक्ष नारायण मंडल एवं सचिव तेज नारयण साह ने किया.
कहा कि विधायक प्रदीप यादव के गुर्गों में रैयतों को दहशत में डाल दिया है. सभी रैयत स्वेच्छा से जमीन देने को तैयार है. पावर प्लांट से गोड्डा का चहुंमुखी विकास होगा. रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे. विधायक प्रदीप यादव विकास विरोधी मुहिम चला रहे हैं. निजी स्वार्थ के लिए बाहर से कार्यकर्ताओं को बुला कर रैयतों को हथियार के बल पर धमकाया जा रहा है. हर हाल में विधायक को जिस तरह से पुलिस प्रशासन की खुली छूट मिली है. उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.
वरना रैयत पुरजोर आंदोलन करेंगे. बताया कि जेवीएम कार्यकर्ता बसंतपुर व देवंधा गांव के पास डराने धमकाने का काम कर रहे हैं. स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों को रास्ता बदल कर आना-जाना पड़ता है. रैयत अखिलेश पासवान, रंजन कुमार ने कहा कि अगर जल्द ही विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई तो रैयत सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगे. रैयत संजीव झा, प्रमोद मांझी, पवन ठाकुर, हरिकिशोर ठाकुर, संजय ठाकुर, मनोज रजक, उदय रजक, सुमन ठाकुर, तिलक झा ने कहा कि प्रदीप यादव फरजी रैयत को असली रैयत बता रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे रैयत ने जमीन का परचा व सहमति -पत्र भी दिखा रहे थे.
…तो क्या जिंदगी छप्पर और मिट्टी के घर में ही काट दें
अडाणी पावर प्लांट समर्थन में आयी सैकड़ों महिलाओं ने कहा कि विधायक को यहां के लोगों के विकास से सरोकार नहीं रह गया है. वे चाहते हैं कि ग्रामीण फूस की झोपड़ी व छप्पर के नीचे जिंदगी काट दें. रीता देवी, गीता देवी, राजवंती देवी, फूल देवी , तारा देवी, रूबी देवी, वेवी देवी उनके पास एक से दो एकड़ जमीन है. कुछ जमीन अडाणी को देने से कुछ बिगड़ेगा नहीं. प्रदीप यादव अपने तो पक्का के घर व एसपी में सोते हैं. ग्रामीणों को बदहाली में जीने को मजबूर कर रहे हैं.
विधायक के गुर्गों पर लगाया हथियार के साथ धमकी देने का आरोप
कहा विधायक की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो सामूहिक रूप से करेंगे आत्मदाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >