भोगनाडीह में सिदो-कान्हू जयंती समारोह में बोले मंत्री अमर बाउरी
बरहरवा/बरहेट : सिदो कान्हू की 163 वीं जयंती भोगनाडीह में धूमधाम के साथ मनायी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार, कला सांस्कृतिक, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री अमर कुमार बाउरी ने शिरकत की. उन्होंने विकास मेले का उद्घाटन कर कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है. यहां की परंपरा, रीति-रिवाज निराली है. वीर-शहीद सिदो कान्हू ने अत्याचार से डट कर मुकाबला किया था.
अपने पारंपरिक शस्त्रों से आतताइयों के दांत खट्टे किये थे. झारखंड का इतिहास समृद्धशाली रहा है. हमने अंगरेजों के विरुद्ध पहली बार क्रांति का बिगुल फूंका था. आज संताल परगना विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है. एक ओर से एडीबी रोड से आवागमन दुरुस्त हुआ है, तो दूसरी ओर गंगा ब्रिज के निर्माण से हमारा राज्य बिहार सहित उत्तर पूर्वी राज्यों से जुड़ जायेगा. नयी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है.
झारखंड की समृद्धशाली…
कुरीतियों के खिलाफ एक लड़ाई और लड़नी है : ओझा
राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि अमर शहीद सिदो कान्हू ने अपने नेतृत्व क्षमता से बिहार, बंगाल, ओडिशा के लोगों को एकत्रित कर अंगरेजों के खिलाफ क्रांति का शंखनाद किया था. साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमें कुरीतियों, गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़नी है. आज राज्य एवं केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में हम नित प्रतिदिन विकास के नये आयाम छू रहे हैं. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नेतृत्व में हम झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचायेंगे और राज्य में खुशहाली लायेंगे. पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली बरहेट में अपनी सेवा देने वाले हम सभी सौभाग्यशाली हैं. आज हमारी सरकार संताल परगना के विकास के लिए नये-नये कार्यक्रम चला रही है. उन्होंने सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को मिलजुल कर कार्य करने की अपील की ताकि संताल परगना के साथ-साथ हमारा राज्य तरक्की कर सके. मौके पर उपायुक्त डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरुगन सहित अन्य मौजूद थे.
