शराब विक्रेता व डीसी के बॉडीगार्ड में झड़प

गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-देवदांड़ मुख्य मार्ग पर वन विभाग के पार्क के पास विदेशी शराब की दुकान पर मारपीट की घटना हुई. यह घटना गुरुवार देर रात की है. शराब की खरीदने को लेकर डीसी के बॉडीगार्ड मुकेश कुमार साह व दुकानदार कमलेश कुमार ने के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट […]

गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-देवदांड़ मुख्य मार्ग पर वन विभाग के पार्क के पास विदेशी शराब की दुकान पर मारपीट की घटना हुई. यह घटना गुरुवार देर रात की है. शराब की खरीदने को लेकर डीसी के बॉडीगार्ड मुकेश कुमार साह व दुकानदार कमलेश कुमार ने के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. मारपीट में दोनों लोग घायल हो गये. इस मामले में नगर थाना में दोनों ने आवेदन दिया है.

दुकानदार कमलेश कुमार ने बताया कि बॉडीगार्ड मुफ्त में शराब की बोतल की मांग कर रहा था. वे उचित दर पर शराब की बोतल देना चाहते थे. इसी मामले को लेकर दोनों में मारपीट हो गयी. दोनों ने थाने में आवेदन दिया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी. साथ ही पुलिस भी जानकारी देने से बच रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >