अडाणी के खिलाफ ''जमीन बचाओ, इलाका बचाओ'' संघर्ष मोरचा की संकल्प सभा, 200 गांवों के लोगों को दिलायी जायेगी शपथ

गोड्डा: जमीन बचाओ इलाका बचाओ संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में अडाणी भगाओ संकल्प को लेकर गोड्डा व पोड़ैयाहाट के विभिन्न गांवों में संकल्प कार्यक्रम आयोजित की गयी. 14 अप्रैल तक 200 गांवों में सभा की जायेगी. 15 अप्रैल को गायघाट गांव में हजारों की संख्या में स्थानीय रैयत भूख हड़ताल पर बैठेंगे. शुक्रवार को संकल्प […]

गोड्डा: जमीन बचाओ इलाका बचाओ संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में अडाणी भगाओ संकल्प को लेकर गोड्डा व पोड़ैयाहाट के विभिन्न गांवों में संकल्प कार्यक्रम आयोजित की गयी. 14 अप्रैल तक 200 गांवों में सभा की जायेगी.

15 अप्रैल को गायघाट गांव में हजारों की संख्या में स्थानीय रैयत भूख हड़ताल पर बैठेंगे. शुक्रवार को संकल्प सभा में विधायक प्रदीप यादव ने नयाबाद, गंगटा, माली, गुम्मा, पेटवी में संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि रैयतों जान देंगें जमीन नहीं देंगे मुद्दे पर अडिग है.

वहीं आठ को मोतिया, रंगनिंया, सोंडीहा, मुचेरा, अमड़ा कनोली, अमड़ा कामत, जजलपुर, लोबंधा तथा नौ अप्रैल को देवंधा, बसंतपुर, बिरनिंया, मानिकपुर, नोडीहा, महडा, भटोंडा, कठौन, द्रुपद, पसइ, डांडे, रतनपुर, माधुरी, जगनाथपुर, सरवा, बोहरा, बक्सरा आदि गांवों में संकल्प लिया जायेगा. इस मौके पर मनोज यादव, जटाधारी शंकर चौधरी, शिवनारयण मरांडी, रामजीवन पासवान, जगनाथ साह, रामकुमार यादव, श्री कांत साह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >