मारपीट में भाजपा नेत्री घायल

जमीन विवाद .गांधीग्राम की घटना गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस घटना में भाजपा नेत्री सुंदरमनी देवी व उनकी पुत्री सुप्रिया देवी घायल हो गयी. परिजनों ने दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया है. सुंदरमनी देवी के हिस्से में गांधी ग्राम […]

जमीन विवाद .गांधीग्राम की घटना

गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस घटना में भाजपा नेत्री सुंदरमनी देवी व उनकी पुत्री सुप्रिया देवी घायल हो गयी. परिजनों ने दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया है.
सुंदरमनी देवी के हिस्से में गांधी ग्राम में आठ बीघा जमीन है. इसको लेकर वह शनिवार को धमसांय गयी थी. लौटने के क्रम में ही गांधीग्राम के सूरज भगत, जयकृष्ण भगत, सोनू, शिवम, जया देवी आदि ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दी. मारपीट का कारण जमीन विवाद ही बताया जा रहा है. सुंदरमनी देवी को सिर में चोट लगी है.
देर से पहुंची पुलिस
घायलों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गयी थी. इसके बावजूद पुलिस देर से पहुंची. तब तक हमलावर मारपीट कर भाग गये थे.
पूर्व जिलाध्यक्ष ने जाना घायलों का हाल : सूचना पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव मेहता सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हाल जाना. वहीं पुलिस को भी फोन कर मामले की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >