बकरी चराने का विवाद
दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन
पथरगामा : थाना क्षेत्र के कन्हाई पकड़िया गांव में बकरी चरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कांड संख्या 36/17 में सूचक दामोदर कुमार मंडल ने मोसमात रीता, शबनम मंडल, अभय कुमार मंडल, पगली देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं, कांड संख्या 37/17 में सूचक पगली देवी ने अमीर मंडल, दामोदर मंडल, आशा देवी, पप्पू मंडल, सुभाष मंडल, अजय मंडल, रघु मंडल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
