पांच घर राख, लाखों का नुकसान

ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के पंजराडीह पंचायत अंतर्गत लाहाडीह गांव में अगलगी की घटना में पांच घर जल कर राख हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली शॉट सर्किट होने से आग लगी है. घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया कि अगलगी की इस घटना में मोसमात करूणा, मारखन पंडित, दिवाकर […]

ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के पंजराडीह पंचायत अंतर्गत लाहाडीह गांव में अगलगी की घटना में पांच घर जल कर राख हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली शॉट सर्किट होने से आग लगी है.
घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया कि अगलगी की इस घटना में मोसमात करूणा, मारखन पंडित, दिवाकर पंडित, अरविंद पंडित व प्रदीप पंडित को पूरा घर जल कर राख हो गया है. अगलगी की इस घटना में अरविंद पंडित के घर में रखे पचास हजार नकद व दिवाकर पंडित के घर रखा पांच हजार नकद सहित लाखों की क्षति हो गयी है. आग लगने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से पंप सेट के सहारे आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. घटना के बाद दमकल पहुंचा लेकिन रास्ता नहीं रहने के कारण जले हुए घरों को बुझाने के लिए दमकल का पानी काम नहीं आया. इसके पूर्व ही ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी व्यवस्था से आग पर काबू पाने का काम किया.
बहादूर सुमेश ने दो साल के बच्चे की बचायी जान : अगलगी की घटना के दौरान दिवाकर पंडित के घर में दो साल का एक बच्चा घर में ही छूट गया था. गांव के युवक सुमेश कुमार ने बहादूरी का परिचय देते हुए मासूम को घर से सुरक्षित निकालने का काम किया. दौरान आग की लपट से युवक का बांया हाथ झुलस गया.
अगलगी की घटना के बाद गांव पहुंचे बीडीओ व थाना प्रभारी : घटना की सूचना पाकर बीडीओ मनोज कुमार व थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद गांव पहुंचे और अग्नि पीडितों का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >