पोड़ैयाहाट के 13 गांवों में भारी ओलावृष्टि, फसल काे नुकसान

पोड़ैयाहाट/गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के छह पंचायत के 13 गांवों में शुक्रवार की शाम को बारिश के साथ भारी ओलावृष्टी हुई. इससे किसानों के फसल बरबाद हो गये. वहीं ऑटो पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. दाेनों मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगबारा निवासी वकील मांझी (60) व वीरेंद्र […]

पोड़ैयाहाट/गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के छह पंचायत के 13 गांवों में शुक्रवार की शाम को बारिश के साथ भारी ओलावृष्टी हुई. इससे किसानों के फसल बरबाद हो गये. वहीं ऑटो पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. दाेनों मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगबारा निवासी वकील मांझी (60) व वीरेंद्र यादव (45) के रूप में की गयी है. दाेनों अापस में रिश्तेदार थे.

पोड़ैयाहाट के 13 गांवों में…
वहीं जगह-जगह दर्जनों पेड़ गिर गये है. इससे करीब चार घंटे तक गोड्डा-पोड़ैयाहाट के बीच यातायात प्रभावित रहा. साथ ही कई एकड़ में लगी गेहूं, मकई, सरसों, चना, मटर आदि फसलों का नुकसान हुआ है. नुकसान का आंकलन करने के लिए डीडीसी मुकुंद दास, एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा सहित सीओ, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने पहुंचे. खबर लिखे जाने तक नुकसान का आंकलन नहीं किया सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >