बैठक . प्रखंड के राजीव सभा कक्ष में स्वास्थ्य व आइसीडीएस योजना की हुई समीक्षा
पल्स पोलियो अिभयान की समीक्षा करते हुए 2020 तक देश को मिजिल्स मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर भी काम करने का मंथन किया गया गया. वहीं टीकारण के लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया गया.
पथरगामा : प्रखंड के राजीव सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग व आइसीडीएस की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीडीसी मुकुंद दास ने की. इस दौरान दोनों विभागों द्वारा प्रखंड में चलायी गयी योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीडीसी श्री दास ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते कहा कि संस्थागत प्रसव टीकाकरण पर बेहतर कार्य करें. पल्स पोलियो अभियान का लक्ष्य को ध्यान में रखते कार्य करें. वहीं सीएस डॉ प्रवीण राम ने चिकित्सा प्रभारियों को कहा कि टीकाकरण में ड्यूलिस्ट तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करें. कहा कि 2020 तक मिजिल्स को देश से समाप्त कर देेने का लक्ष्य है. एएफपी की सूचना मिलने पर अविलंब जांच कराने का कार्य करें.
साथ ही रिपोर्ट जमा करें. इस दौरान रूबेला जेएसवाइ, पोलियो, टीकाकरण मिजिल्स पर भी चर्चा की गयी. बैठक में डॉ बनदेवी झा, डब्लूएचओ डॉ एसके चौधरी के अलावा पथरगामा ,गोड्डा, बोआरीजोर, महगामा, सुंदरपहाड़ी, मेहरमा, पोड़ैयाहाट के बीडीओ, चिकित्सा प्रभारी, सीडीपीओ आदि मौजूद थे.
