गोड्डा : जिले के आठ कस्तूरबा आवासीय उच्च विद्यालय में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया में पुरुष उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया से किनारा किये जाने के मामले पर सवाल उठाये गये हैं. इसको लेकर उपायुक्त से शिकायत की गयी. दिये आवेदन में अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापन में जिले के कुल आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक के बहाली के लिए पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवारों का आवेदन आमंत्रित किया गया था.
साक्षात्कार होने के बावजूद भी मेधा सूची में भी महिला व पुरुष उम्मीदवारों का नाम आने के बावजूद भी सिर्फ महिला उम्मीदवारों को ही योगदान दिये जाने के लिये आमंत्रित किया गया. इसको लेकर ही अभ्यर्थियों ने चार बिंदुओं पर सवाल मांगें हैं. शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के पास आवेदन देकर नियमावली के आधार का कारण पूछा है. वहीं दूसरे अन्य जिलों में भी नियमावली का आधार गिनाया. पुरुष उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर योगदान करने की मांग की है.
