हादसे में बाइक सवार की मौत

निर्माणाधीन पुलिया के डायवर्सन समीप वाहन से संतुलन खोया आये दिन लगातार इस पथ पर हादसे होते रहते हैं. जरूरत है कि प्रशासन इस ओर ध्यान दे और सड़क की सुरक्षा की खामियों को दूर करे.संवेदक से मुआवजा मिलने तक बंद रहेगा निर्माण कार्य 10 हजार रुपये मिलने पर हटा जाम नोनीहाट : दुमका-भागलपुर मुख्य […]

निर्माणाधीन पुलिया के डायवर्सन समीप वाहन से संतुलन खोया
आये दिन लगातार इस पथ पर हादसे होते रहते हैं. जरूरत है कि प्रशासन इस ओर ध्यान दे और सड़क की सुरक्षा की खामियों को दूर करे.
संवेदक से मुआवजा मिलने तक बंद रहेगा निर्माण कार्य
10 हजार रुपये मिलने पर हटा जाम

नोनीहाट : दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर बनजोरिया गांव के पास गंगा-यमुना होटल समीप एक मोटरसाइकिल चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान मडप्पा गांव निवासी दरबारी सोरेन उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक हंसडीहा के ओर से अपने गांव मडप्पा जा रहा था. जानकारी के अनुसार दुमका-भागलपुर पथ पर महारो से हंसडीहा तक पथ चौड़ीकरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. इसी सड़क निर्माण कार्य के तहत निर्मित हो रहे पुलिया के डायवर्सन में बैरियर नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ.

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पथ को सुबह से 12 बजे दोपहर तक जाम रखा. रामगढ़ प्रखंड प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को नकद दस हजार की राशि दिये जाने के बाद जाम टूटा. ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया है कि पथ चौड़ीकरण निर्माता कंपनी जब तक क्षतिपूर्ति नहीं करता है तब तक यहां का निर्माण कार्य बंद रहेगा. हंसडीहा थाना शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >