बोआरीजोर मुख्य पथ पर बांसभीठा के पास हुआ हादसा
अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया के नीचे गिरी
जामुझरना गांव निवासी था युवक समद अंसारी
जर्जर सड़क बन रही हादसे की वजह, मरम्मत की मांग
बोआरीजोर : बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बांसभीठा के गांव के पास पुलिया के नीचे गिरने से बाइक सवार युवक समद अंसारी (34) की मौत हो गयी. रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. समद जामुझरना गांव का रहने वाला बताया जाता है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पुलिस के पास अनियंत्रित होकर गिर गया. इससे ही दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस दौरान मौजूद एक्टू नेता मो अकमल अंसारी ने बताया
कि खराब मार्ग होने के कारण बाइक सवार की मौत हो गयी. पुराना पुल होने के कारण इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आये दिन इस स्थान पर दुर्घटनाएं हो रही है. कई बार सड़क मरम्मत कराने की मांग ग्रामीण कर चुके हैं. बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है.
