बाइक व मारुति के साथ चार डीजल चोर धराये

छह डिब्बों में 285 लीटर ले जा रहे थे डीजलइसीएल से चुराया डीजल, बाहर बेचने का था प्लान बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के छोटा सिमड़ा गांव के पास रात्रि गश्ती के दौरान शनिवार को एएसआइ जफरान खान ने चार डीजल चोरों को मारूति वैन (जेएच15सी/7715) के साथ गिरफ्तार कर लिया. एएसआइ ने बताया कि […]

छह डिब्बों में 285 लीटर ले जा रहे थे डीजल
इसीएल से चुराया डीजल, बाहर बेचने का था प्लान

बोआरीजोर : ललमटिया थाना क्षेत्र के छोटा सिमड़ा गांव के पास रात्रि गश्ती के दौरान शनिवार को एएसआइ जफरान खान ने चार डीजल चोरों को मारूति वैन (जेएच15सी/7715) के साथ गिरफ्तार कर लिया. एएसआइ ने बताया कि छोटा सिमड़ा के पास मारूति वैन व बाइक (जेएच17जे/1752) में चार बदमाश सवार थे. वैन में लोड कर 285 लीटर डीजल जो कि छह डब्बों में था,

उसे जब्त कर लिया गया है. चारों चाेर को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी मनोहर कलमाली ने बताया कि डीजल चोरी में चार लोग बाइक व मारुति वैन के साथ पकड़ाया है. चोरों में रांगाटांड़ के गणेश महतो, बारकोप मोड़ के बिरजू कुमार महतो, जमुआ का अशोक कुमार महतो व गांधीग्राम का संजय कुमार उर्फ विजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया कि सभी इसीएल से डीजल की चोरी कर बाहर बेंचने के फिराक में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >