आस्था. महगामा प्रखंड के पथरखानी गांव में पांच वर्षों से हो रहा आयोजन
प्रखंड में सूर्याहू पूर्व की धूम है. श्रद्धालुओं ने नेम निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की पूजा की. पूजा के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया.
महगामा : महगामा प्रखंड के पथरखानी गांव में रविवार को खेतोरी समाज के लोगों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्याहू पर्व धूमधाम से मनाया गया. सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी.
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मन्नतें भी मांगी गयी. पुजारी महेंद्र राय ने बताया कि भगवान सूर्याहू पूजा विगत पांच वर्षों से खेतोरी समाज के लोगों द्वारा मनाया जा रहा है. मन्नतें पूरी होने पर इस पूजा में बकरे की बलि देकर भगवान सूर्याहू को प्रसन्न किया जाता है. इस पर्व में आसपास गांव के लगभग सैकड़ों महिला, पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं. आस्था से यह पर्व जुड़ा हुआ है. बताया कि पूजा उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाता है. पूजा के दौरान पूजन स्थल पर ही बलि के मांस को प्रसाद स्वरूप बांटने की प्रथा है.
बताया कि सूर्याहू पर्व के दौरान आसपास के सैकड़ों लोग जुटते है. साथ ही मेले का भी आयोजन किया जाता है. मेले में छोटी बड़ी दुकानें लगायी जाती है.
