पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

मोतिया में अडाणी पावर प्लांट के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई के बाद हंगामा गोड्डा : गोड्डा के मोतिया गांव में अडाणी पावर प्लांट लगाने को लेकर आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई के बाद जम कर हंगामा हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया. इससे डीएसपी बबन सिंह का सिर फूट गया. वहीं, दो एएसआइ व दो पुलिसकर्मी को […]

मोतिया में अडाणी पावर प्लांट के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई के बाद हंगामा

गोड्डा : गोड्डा के मोतिया गांव में अडाणी पावर प्लांट लगाने को लेकर आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई के बाद जम कर हंगामा हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया. इससे डीएसपी बबन सिंह का सिर फूट गया. वहीं, दो एएसआइ व दो पुलिसकर्मी को भी चोटें आयीं. इसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया, जिससे तीन ग्रामीण घायल हो गये हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की. आंसू गैस के गोले भी छोड़े. जनसुनवाई का आयोजन रविवार को हाइस्कूल में किया गया था. जनसुनवाई के दौरान बाहर में झाविमो महासचिव प्रदीप यादव भी मौजूद थे.

जनसुनवाई की समाप्ति के बाद हंगामा : अपर समाहर्त्ता अनिल तिर्की ने जैसे ही जनसुनवाई के समाप्त होने की घोषणा की, कुछ ग्रामीणों ने नहीं बोलने देने की बात कह हंगामा शुरू कर दिया. कुरसियां फेंकने लगे. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज का लोगों को खदेड़ा. इस दौरान मुख्य गेट की दूसरी ओर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आयीं. गोड्डा डीएसपी बबन सिंह के सिर पर पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गये. इसके बाद दंडाधिकारी ने आंसू गैस छोड़ने का आदेश दिया. आंसू गैस के आधे दर्जन से अधिक गोले छोड़े गये. लोगों को शांत होता नहीं देख, पुलिस ने तीन चक्र हवाई फायरिंग की.

दो गुटों में थे ग्रामीण : जनसुनवाई के दौरान करीब दो से तीन हजार के बीच आसपास 10 किमी की दूरी से आये ग्रामीण उच्च विद्यालय परिसर में मौजूद थे. अधिकांश के हाथों में पख्तियां थी. जिसमें अडाणी कंपनी को बसाने की बात लिखी गयी थी. 11 बजे जनसुनवाई शुरू हुई. जिसमें जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, पर्यावरणीय सर्वे कर रही कंपनी
पुलिस पर पथराव…

ग्रीन सिंक इंडिया कंस्टेंसी कंपनी, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा तथा अडाणी कंपनी के पदाधिकारियाें में संतोष कुमार सिंह ने कंपनी के लगने से पर्यावरण को होनेवाले इफैक्ट पर अपनी बातों को रखा. इसके बाद स्थानीय रैयताें की सलाह ली गयी.

कुछ लोग नारेबाजी कर नहीं बोलने देने पर दे रहे थे जोर
सुनवाई समाप्त होते ही ग्रामीणों की ओर से नहीं बोलने देने की बातों को रखा. इस दौरान पंडाल के अंदर बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने लोगों को निकलने को कहा गया. कुछ लोगाें ने कुर्सियां पटक दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजी. स्थिति को देखते हुए बचे लोग बाहर निकल गये.
अचानक मुख्य गेट पर चला पत्थर

विद्यालय के दक्षिण छोर स्थित मुख्य प्रवेश-द्वार के पास से जब पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों का झुंड निकल रही थी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर से पत्थरबाजी शुरू हो गयी. ताबड़तोड़ चले पत्थर में डीएसपी बबन सिंह को पत्थर लगने से सिर फट गया तथा हाथ में भी चोट आयी. वहीं मुफस्सिल प्रभाग के इंस्पेक्टर ब्रज किशोर कुमार को दांये कनपट्टी में चोट आयी है. जबकि कोर्ट हाजत प्रभारी एसआइ बिजेंद्र सिंह को हाथ तथा गर्दन में चोट लगी. इंस्पेक्टर अरूण राय के घुटने में पत्थर लगा. उपस्थित दंडाधिकारी द्वारा भीड़ का काबू पाने के लिए आंसू गैंस के गोले छोड़े गये. बड़ी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लगातार गलियों में गश्त लगाती रही.

पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े
आधी दर्जन गाड़ियों का फूटा शीशा
जो घायल हुए

डीएसपी बबन सिंह का पत्थर लगने से सिर फट गया, हाथ में भी चोट
मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टर ब्रज किशोर कुमार की दांयी कनपट्टी में चोट आयी
कोर्ट हाजत प्रभारी एसआइ बिजेंद्र सिंह को हाथ व गर्दन में चोट लगी
इंस्पेक्टर अरुण राय के घुटने में पत्थर लगा
घायल ग्रामीण
मोहानी गांव के मिथिलेश कुमार
बेबंधा गांव के पवन कुमार
कुरकुटिया गांव के मिल्टन

जनसुनवाई के बाद कुछ लोगों ने हंगामा प्रारंभ किया. कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. प्रशासन ने साफ सुथरे तरीके से पर्यावरणीय सुनवाई करायी है. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, रैयत व ग्रामीण उपस्थित थे. भुवनेश प्रताप सिंह, डीसी गोड्डा
जनसुनवाई के समापन के बाद जब लोग वापस लौट रहे थे, तो कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की. इससे डीएसपी व पुलिसकर्मी घायल हुए. मजिस्ट्रेट ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आदेश दिया. तीन चक्र गोलियां चली हैं.हरिलाल चौहान, एसपी, गोड्डा
बोले प्रदीप
पुलिस, सरकार व अडाणी के दबाव में प्रशासन ने दुहराया छह दिसंबर की घटना
गोली , डंडा चलाकर लोगों पर बनाया दबाव पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन निरस्त कर फिर से करायी जाये
सोमवार को छह घंटे का रखेंगे उपवास
बोले निशिकांत
अडाणी से लाभ भी ले रहे और विराेध भी कर रहे हैं प्रदीप
मुट्ठी भर लोगों ने प्रदीप यादव के उकसावे पर किया पथराव
जनसुनवाई सफल हुई, नहीं है कहीं विरोध
बाबूलाल व प्रदीप दें जनता को विकास का ब्लू प्रिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >