महिलाओं के शोषण के खिलाफ आज एकता सम्मेलन

निर्णय. अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने कहा रसोइया संयोजिका से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : जया जयंती गोड्डा में घर उजाड़ने का काम कर रही प्रसाशन व सरकार : अरुण सहाय महिलाओं को हक दिलाने का काम करेगा संगठन : मनोज कुशवाहा गोड्डा : अखिला भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से शनिवार […]

निर्णय. अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने कहा

रसोइया संयोजिका से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : जया जयंती
गोड्डा में घर उजाड़ने का काम कर रही प्रसाशन व सरकार : अरुण सहाय
महिलाओं को हक दिलाने का काम करेगा संगठन : मनोज कुशवाहा
गोड्डा : अखिला भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से शनिवार को होटल अंजना में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें आइसीटीयू के जिला सचिव अरुण सहाय ने कहा कि सरकार व प्रसाशन गोड्डा में घर उजाड़ने का अभियान चला रही है. मेहरमा के बनियाडीह, महगामा व बसंतराय में गरीबो का घर उजाड़ा गया है. सरकार कंपनी का जाल गोड्डा में बिछा दे, लेकिन तीन फसली जमीन लेकर किसानों की रोजी रोटी का जरिया छीनने का काम नहीं करे. बिना पुनर्वास किए गरीबों को उजाड़ने का काम नहीं करें. जल सहिया व रसोइया काम कर रही है. कोई मानदेय नहीं मिल रहा है.
भ्रष्टाचार हावी होने के कारण गोड्डा में पोषण सखी की बहाली नहीं हो सकी है. महिलाओं से सरकार काम करा कर हक व अधिकार नहीं दे रही है. कुछ नहीं दिया तो छीनने का प्रयास नहीं करे, नहीं तो मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा. जिलाध्यक्ष सुधा जायसवाल ने कहा कि दस साल से काम कर रही जल सहिया को सरकार निकालने का काम कर रही है. शौचालय निर्माण कार्य में एसएचजी ग्रुप को डाला जा रहा है. कामकाजी महिलाओं को एकजुट कर संगठन में अब तक पांच हजार महिलाओं को जोड़ा जा चुका है. जिला सचिव जयंती देवी ने कहा कि रसोइया संयोजिका के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. महिलाओं का शोषण किया जा रहा है. एक्टू के प्रदेश नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि संगठन महिलाओं को हक व अधिकार दिलाने का काम कर रहा है. पांच मार्च को जिला मुख्यालय में संगठन के बैनर के तहत विभिन्न मुद्दे को लेकर एकता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष रूबी देवी, रामदास साह, जिला जल सहिया समिति की किरण देवी आदि उपस्थित थी.
10 साल काम लेने के बाद जलसहिया को हटा रही सरकार
यह है मांगें
सरकार जल सहिया को कार्य मुक्त नहीं करे
रसोइया-संयोजिका को 15 हजार मानदेय दिया जाये
कार्यों को आउटसोर्सिंग से करना बंद किया जाये
गरीब ग्रामीणों को उजाड़ना बंद करे सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >