कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी में तब्दील
1100 से अधिक पुलिस बल व पुलिस अधिकारी तैनात
गोड्डा : अडाणी पावर प्लांट लगाये जाने को लेकर रविवार को पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन जनसुनवायी कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन शनिवार को जुटा रहा. प्रस्तावित स्थल पर जनसुनवायी कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त संख्या मे पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. वहीं रैयतों के बैठने के लिये पंडाल आदि का निर्माण भी किया गया है. बता दें पिछली बार हुई सहमति सभा में हंगामा हो गया था. इसको लेकर इस बार प्रशासन किसी प्रकार का रिस्क लेने को तैयार नहीं है.
कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. शांतिपूर्ण जनसुनवाई को लेकर मोतिया हाईस्कूल परिसर में पुलिस बलों को सुबह से ही तैनात होने का निर्देश दिया है. इसमें पुलिस बल, दारोगा व डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं. शनिवार को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी हरिलाल चौहान, एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा व एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया.
