सभी लाभुकों को मिले गैस कनेक्शन

गोड्डा : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक में डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. डीसी ने संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कर प्रायोरिटी हाउस होल्ड, अंत्योदय योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि आधार नंबर को बैंक एकाउंट से जोड़ने का काम शत प्रतिशत सुनिश्चित […]

गोड्डा : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक में डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. डीसी ने संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कर प्रायोरिटी हाउस होल्ड, अंत्योदय योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि आधार नंबर को बैंक एकाउंट से जोड़ने का काम शत प्रतिशत सुनिश्चित करें. अनाज आपूर्ति के लिए प्रयुक्त गाडि़यों में जीपीएस हर हाल में लागये. 56 में से 46 वाहनों में ही अभी तक जीपीएस सिस्टम लगाया गया है. अनाज गोदामों को साफ व अच्छी हालत में रखने का निर्देश दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभुकों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण एक्का, एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >