गोड्डा. कारगिल चौक के पास की अंजाम
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास गुरुवार दोपहर को दो अज्ञात बाइक सवार ने शिक्षक से 50 हजार रुपये से भरा थैली दकी छिनतई कर ली. इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी और पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुट गयी है.
थाना में दिये आवेदन में सरकंडा निवासी शिक्षक अरविंद कुमार मंडल में उल्लेख किया है कि वे देवघर जिले में हाइस्कूल में पदस्थापित है. उनका घर गोड्डा के सरकंडा में है.
वे गुरुवार को एसबीआइ की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर घर सरकंडा लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश उच्चकों ने करगिल चौक के पास रुपये से भरे थैली को झपट्टा मार कर छीन लिया और भाग गये. अरविंद मंडल ने इस मामल की जानकारी नगर थाना को दी गयी. नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शिक्षक के साथ बैंक की शाखा गये.
बाइक सवार उच्चकों ने…
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. शिक्षक ने दोनों की पहचान की है. बादमाशों को जल्द पकड़ लिया जायेगा.
बैंक से युवकों ने की थी रेकी : छिनतई मामले में एसबीआइ मुख्य शाखा से ही शिक्षक की रैकी युवकों ने की थी. बैंक से पैसा निकालने के समय ही दोनों शिक्षक के पीछे लाइन में थे. वीडियो फुटेज में शिक्षक ने दाेनों की पहचान की है. बैंक में ही घंटों एसडीपीओ अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी श्री गिरी ने वीडियो फुटेज को खंगाला.
एसबीआइ की मुख्य शाखा से निकासी कर आ रहे थे अरविंद
देवघर जिले में हाइस्कूल में है पदस्थापित
एसबीआइ की मुख्य शाखा से निकासी कर आ रहे थे अरविंद
देवघर जिले में हाइस्कूल में है पदस्थापित
अज्ञात बाइकर्स गिरोह पर छिनतई की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वीडियो फुटेज खंगाले जाने के बाद ही बादमाशों तक पहुंचा जा सकता है.
-अशोक कुमार गिरी, इंस्पेक्टर, नगर थाना
