सुगाबथान में डैम व पुलिस लाइन बनाने का विरोध

आदिवासियों ने पारंपरिक शस्त्रों से किया प्रदर्शन पोड़ैयाहाट : गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड के बरगच्छा हरियारी के सुगाबथान डैम व पुलिस लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामसभा करने गये बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह को बुधवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. उन्हें बिना ग्राम सभा कराये लौटना पड़ा. बीडीओ व […]

आदिवासियों ने पारंपरिक शस्त्रों से किया प्रदर्शन

पोड़ैयाहाट : गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड के बरगच्छा हरियारी के सुगाबथान डैम व पुलिस लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामसभा करने गये बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह को बुधवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. उन्हें बिना ग्राम सभा कराये लौटना पड़ा. बीडीओ व थाना प्रभारी को देखते ही सुगाबथान क्षेत्र के 22 मौजा के आदिवासी महिला-पुरुष पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचे. इस दौरान सभी जान देंगे मगर जमीन नहीं देंगे का नारा लगाया. वहीं ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बगैर ग्राम सभा के ही बीडीओ लौट गये. आदिवासियों के प्रदर्शन के दौरान
सुगाबथान में डैम…
पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत, अमवार संथाली पंचायत मुखिया मेरी बेसरा, बरगच्छा हरियारी की मेरी हांसदा आदि उपस्थित थे.
क्या है मामला : जिला प्रशासन को पोड़ैयाहाट प्रखंड के सुगाबथान में डैम व पुलिस लाइन के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करनी है. जमीन अधिग्रहण से पहले ग्राम सभा के माध्यम से प्रशासन को ग्रामीणों की सहमति लेनी है. इसको लेकर बुधवार को ग्रामसभा आयोजित की जानी थी. आदिवासी ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ग्रामसभा नहीं हो सकी.
रघुवर सरकार भोली-भाली जनता को परेशान करने का काम कर रही है. यहां डैम नहीं बनने दिया जायेगा. ग्रामीणों को झामुमो का समर्थन है. सुगाबथान डैम व पुलिस लाइन बनने से क्षेत्र के आदिवासी विस्थापित हो जायेंगे. बाद में इन आदिवासियों को देखने वाला कोई नहीं होता है. आदिवासियों को दर-दर भटकना पड़ेगा. कुछ भी हो जाये जमीन नहीं देंगे.”
-अनुपम भगत, मुखिया सह झामुमो नेता पोड़ैयाहाट
ग्रामीणों ने सुगाबथान डैम बनाने का विरोध किया है. ग्रामीण मामले को लेकर काफी उग्र थे. इस कारण से बीडीओ के साथ वापस लौट गये.”
-सुधीर सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट
आम सभा करने पहुंचे बीडीओ बैरंग लौटे वापस
जान देंगे मगर जमीन नहीं : ग्रामीण
डीसी के आदेश पर सुगाबथान में ग्राम सभा करने गये थे. ग्रामसभा से पहले ग्रामीणों ने विरोध कर दिया. ग्रामीण किसी भी सूरत में डैम व पुलिस लाइन के लिए जमीन देने के लिये तैयार नहीं है. इस कारण से वापस लौटना पड़ा.
– कुमार अभिषेक सिंह, बीडीओ, पोड़ैयाहाट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >