उम्मीद . मोतिया व आसपास के ग्रामीण समर्थन में हुए गोलबंद, कहा
अडाणी पावर प्लांट के समर्थन में मोतिया के सैकड़ों रैयत एकजुठ दिखे. इनलोगों ने कहा कि अडाणी का विरोध अब बरदाश्त नहीं किया जायेगा. अडाणी ग्रामीणों के लिए लाभकारी है.
गोड्डा : अडाणी पावर प्लांट के प्रभावित सदर प्रखंड के मोतिया गांव के सौकड़ों महिला व पुरुष हाई स्कूल परिसर में बुधवार को अडाणी के समर्थन में आगे आये. इन लोगों ने कहा कि अडाणी का विरोध अब बरदाश्त नहीं किया जायेगा. जमीन रहने के बावजूद पानी, स्वास्थ्य, रोजगार की सुविधा से वंचित थे. पैसे-पैसे के लिए लोगों मुहताज थे. अब उम्मीद की किरण अडाणी से दिखी है और लोग इसक विरोध कर रहे हैं. ऐसा नहीं होने देंगे.
लोगों ने हाथ उठा कर लोगों ने किया अडाणी का समर्थन : मोतिया गांव की सरोजनी देवी, विनीता झा, नीमल देवी, मीरा माधव, मीणा देवी, वीणा देवी, चंदा देवी, देतो देवी, फुलकुमारी देवी, माला देवी, प्रज्ञा देवी, प्रभा देवी, सुनीता देवी, प्रीति देवी, किरण देवी, कंचन देवी, रीता देवी, गीता देवी, बेबी देवी, इंदिरा देवी, सुलोचना देवी आदि ने एक स्वर में कहा कि अडाणी कंपनी के आने से उनके बच्चों का भविष्य बेहतर बनेगा. महिलाओं का नेतृत्व सरोजनी देवी कर रही थी. उन्होंने ने कहा कि आज तक इस क्षेत्र को देखने वाला कोई नहीं था. बार-बार विकास के नाम पर छलने का काम किया जाता था. जब से अडाणी कंपनी ने इस क्षेत्र के रैयतों के साथ मिलाया और पावर प्लांट लगाने की बात की है. उनकी बेहतरी का दिन शुरू हो गया है. लेकिन कुछ लोग विकास विरोधी है. वे अडाणी का विरोध कर रहे हैं. इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. अडाणी का विरोध करने वाले एक भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे.
