स्कूल की दीवारों पर चिपकाया रैयतों की सूची

मोतिया उच्च विद्यालय परिसर में पांच मार्च को पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन को लेकर आम सभा की जायेगी. सात मार्च को आम लोक सुनवाई भी होगी. पांच मार्च को होने वाले पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. लोगो के बैठने के अलावा सुनवाई के दौरान उठाये जाने वाले प्रश्न के लिए लाउडस्पीकर […]

मोतिया उच्च विद्यालय परिसर में पांच मार्च को पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन को लेकर आम सभा की जायेगी. सात मार्च को आम लोक सुनवाई भी होगी. पांच मार्च को होने वाले पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. लोगो के बैठने के अलावा सुनवाई के दौरान उठाये जाने वाले प्रश्न के लिए लाउडस्पीकर आदि की भी व्यवस्था रहेगी. रैयतों की सूची दीवार में दो दिन पहले ही चिपका दी गयी है. इधर, ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय के पीछे स्थायी पुलिस पीकेट बनाने का काम चल रहा है. सात मार्च को मोतिया में लोक सुनवाई में पांच गांव के रैयत व आठ मार्च को पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न गांव में जन सुनवाई की जायेगी.

गोड्डा : अडाणी पावर प्लांट के लिये हो रहे पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन की आम सभा अस्पष्ट है. इसे जिला प्रशासन स्पष्ट करें. उक्त मांग पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने की है. इस संबंध में उन्होंने डीसी को पत्र लिख है. पत्र में उल्लेख किया है कि सुनवाई के लिये चयनित स्थल को भी परिवर्तित किया जाये. राज्य के प्रदूषण नियंत्रण पार्षद के लोक सुनवाई कार्यक्रम का मामला आम जनों की भागीदारी को लेकर सवाल उठा रहा है. परियोजना क्षेत्र से होने वाले प्रभाव व दुष्प्रभाव वाले लोगों को इसमे भाग लेना है
यह नहीं यह स्पष्ट नहीं है. इस पूरे मामले पर आम जनों के लिये सूचना निर्गत किया जाये. साथ ही जनसुनवाई कार्यक्रम के लिये चयनित स्थल मोतिया हाईस्कूल के बदले मोतिया काली मंदिर व बक्सरा स्कूल का मैदान रखने की मांग की है.
प्रदीप क्षेत्र के बेरोजगारों के हित के लिये सोचें: प्रशांत :
पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने अडाणी कंपनी को क्षेत्र के हितकारी बताया. उन्होंने कहा कि कंपनी को स्थापित किये जाने के लिये बेजा राजनीति की जा रही है. इसके लिए सीधे तौर पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव जिम्मेवार है. कहा कि उनपर लोगों ने विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्हें चाहिये कि अपने उपर लगे आरोप को धोने के लिये आम लोगों के हित में निर्णय करे.
अडाणी का अाना हितकर : ग्रामीण
मोतिया के रैयतों शशिकांत चौधरी, मुकेश चौधरी आदि ने कहा कि संभावित अडाणी पावर प्लांट इस क्षेत्र के लिए वरदान है. अडाणी ने क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीता है. आज रोजगार सहित हर मामले में खुल कर मदद कर रहा है. पांच मार्च को होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन की ग्रामसभा होगी. इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी. यहां किसी भी प्रकार का विरोध नहीं है. ग्रामीणों में अखिलेश पासवान, श्याम झा, किशो झा, शेखर मंडल, दीपक मंडल, मदन मंडल, कारू मंडल आदि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >