सातवें इस्टजोन दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनिशप
असम को हराकर फाइनल में बनायी थी जगह
गोड्डा : बिहार के मुजफ्फरपुर में सातवें इस्टजोन दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर फिजिक्ली चैलेंज के खिताब पर झारखंड टीम ने कब्जा होने पर खिलाड़ियों ने जश्न मनाया है. कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया कि खिताबी मुकाबले में झारखंड ने बिहार को दो विकेट से हरा कर खिताब हासिल किया है. इसके पूर्व लीग मुकाबले में झारखंड टीम ने सात विकेट से असम टीम को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनायी थी. झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम की उपलब्धि पर पूर्व विधायक सह झारखंड दिव्यांग क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, संरक्षक समीर कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पप्पू सहित कई लोगों ने बधाई दी.
