प्रोन्नति दिये जाने पर अनुसचिवीय कर्मियों में हर्ष

गोड्डा : जिला परिषद परिसर में जिला अनुसचिवीय कर्मचारी समाहरणालय संवर्ग की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मु मुजाहिद ने की. बैठक के माध्यम से समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को प्रोन्नति दिये जाने पर हर्ष जताया है. बताया कि नये उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान की है. कहा कि वे इसके […]

गोड्डा : जिला परिषद परिसर में जिला अनुसचिवीय कर्मचारी समाहरणालय संवर्ग की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मु मुजाहिद ने की. बैठक के माध्यम से समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को प्रोन्नति दिये जाने पर हर्ष जताया है. बताया कि नये उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान की है. कहा कि वे इसके लिये बधाई के पात्र है. जिलाध्यक्ष मु मुजाहिदुल इस्लाम ने बताया कि बैठक के माध्यम से संघ के आकस्मिक कोष का गठन किया गया. इसमें मिलनेवाले अंशदान से विकट परिस्थिति में सहकर्मियों को मदद की जायेगी.

23 अप्रैल जिला संघ का पुनर्गठन
जिलाध्यक्ष ने इस्लाम ने बताया कि23 जिला इकाई का पुनर्गठन किया जायेगा. पर्यवेक्षक की उपस्थिति मे नये संघ का होगा. संघ को मजबूत बनाये जाने की कवायद की जा रही है. बैठक के दौरान सचिव रविशंकर, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, उपेंद्र हरिजन, अमित कुमार, राजवी, रंजीत कुमार, मनोज कुमार पंंडित, नसीम अख्तर, अनिता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >