कार्यस्थल पर बोर्ड नहीं मापदंडों की भी अनदेखी

सुंदरपहाड़ी के अमजोरा में 12 लाख की लागत से हो रही तालाब खुदाई -लाभुक समिति के माध्यम से हो रही तालाब खुदाई, मगर मुंशी करा रहा काम -आनन-फानन में किया जा रहा जेसीबी से खुदाई गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अमजोड़ा गांव में पुराने तालाब में जेसीबी मशीन से आनन फानन में खुदाई कर दी […]

सुंदरपहाड़ी के अमजोरा में 12 लाख की लागत से हो रही तालाब खुदाई

-लाभुक समिति के माध्यम से हो रही तालाब खुदाई, मगर मुंशी करा रहा काम
-आनन-फानन में किया जा रहा जेसीबी से खुदाई
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अमजोड़ा गांव में पुराने तालाब में जेसीबी मशीन से आनन फानन में खुदाई कर दी गयी है. कीचड़ से भरे तालाब को कितना गहरा खोदना है इस बात की भी जानकारी नहीं है. कार्य स्थल पर प्राक्क्लन का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. ग्रामीणों के अनुसार तालाब की खुदाई में तीन लेयर का काम किया जाना है, मगर ऐसा नहीं किया गया है. बताया जाता है कि 12 लाख की लागत से इस तालाब की खुदाई की जा रही है. तालाब खुदाई कार्य में सारे मापदंडों व नियमों की अनदेखी भी की जा रही है. बताया जाता है कि यह तालाब भूमि संरक्षण विभाग की ओर खुदाई करायी जा रही है. .
12 लाख से हो रही तालाब की खुदाई
अमजोरा के ग्रामीण सह लाभुक समिति के अध्यक्ष जोसेफ किस्कू एवं सचिव बाबूजी किस्कू का कहना है कि उन्हें केवर जानकारी है कि तालाब 12 लाख की राशि से खोदी जा रही है. तालाब की खुदाई मुंशी प्रवीण मंडल द्वारा कराया जा रहा है. मामले में प्रवीण मंडल ने बताया कि भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब की खुदाई की गयी है. उसे इस मामले में भी ज्यादा जानकारी नहीं है.
आधे दर्जन तालाब की खुदाई हुई है विभिन्न गांवों में
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रखंड के विभिन्न गांव में करीब आधे दर्जन तालाबों की खुदाई कर फाइनल कर दिया गया है. लोगों ने डीसी से मामले की जांच की मांग की है.
डीसी की प्रेस वार्ता में उठा था मामला
मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के समक्ष इस संबंध में मामला उठाया गया था . डीसी श्री सिंह ने इस मामले में स्पष्ट किया कि आवश्यक रूप से जानकारी के बाद कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >