वैज्ञानिक बनना चाहता है शिवराम
गोड्डा : नेशनल साइंस ओलंपियाड की परीक्षा में गोड्डा के दूसरे वर्ग के छात्र शिवराम टॉप स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया है. शिवराम संत थॉमस स्कूल का छात्र है तथा दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है. शिवराम ने यह परीक्षा 15 नवंबर को दी थी. परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर शिवराम के माता-पिता व स्कूल परिवार के लोगों ने बधाई दी है. पिता गौतम कुमार भी बेहतर रिजल्ट होने से प्रसन्न हैं. उन्होंने बताया कि बेटे से बेहतर रिजल्ट से काफी खुशी है.
पिता श्री कुमार ने बताया कि शिवराम की मां आशाकिरण शिवराम के पढ़ाई-लिखाई को लेकर गंभीर हैं तथा पूरा ध्यान देती हैं. वहीं गौतम दो मुंही मोड़ पर मेडिकल का दुकान चलाते हैं. पिता ने बताया कि शिवराम का स्कूल में उपस्थिति भी बेहतर है.बेहतर उपस्थिति के कारण ही शिवराम को पुरस्कार व मेडल मिल चुका है. खेलकूद में शिवराम बेहतर तरीके से खेलता है. खेलकूद में रुचि है.वहीं शिवराम अपनी पढ़ाई पूरी कर वैज्ञानिक बनना चाहता है. शिवराम ने बताया कि उसकी रुचि साइंस में है. वैज्ञानिक बनना चाहता है.
