गरमी से पहले खराब चापानल मरम्मत की मांग
बेंच-डेस्क खरीद में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड बीस सूत्री की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल कुमार साहा ने की. बैठक में बीडीओ ज्ञानेंद्र मौजूद थे. श्री साहा ने बताया कि बैठक के दौरान सदस्याें ने गोड्डा-सुंदरपहाड़ी पथ जर्जर होने का मामला उठाते जल्द सड़क निर्माण करने की मांग की है. वहीं सिंदरी-तिलयपाड़ा सड़क में मजदूरों को कम मजदूरी दिये जाने के मामले में जांच की मांग की. गरमी के मौसम में पेयजल की समस्या को देखते खराब चापानलों की मरम्मत कराने की बात कही. अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालय को बंद पाया गया है. स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रहती है. बेंच डेक्स के निर्माण के मामले में गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखी जा रहा है
आवासीय विद्यालय की जांच समेत प्रखंड क्षेत्र में गिरती शिक्षा व्यवस्था की जांच की. वहीं सिंदरी सड़क निर्माण में पत्थर की गुणवत्ता पर सवाल उठाते वन विभाग को जांच करने की मांग की. मौके पर जिप सदस्य सुभाष हेंब्रम, रूप नारायण तिवारी, खैरूल अंसारी, हरेंद्र दास, किशोर पंडित, विष्णु गिरी, प्रखंड श्रम पदाधिकारी गीता देवी, वार्डन आभा कुमारी, चिकित्सा प्रभारी डॉ रामदेव पासवान आदि उपस्थित थे.
